1 गेंद पर चाहिए थे 2 रन… बैटर ने पलट दी बाजी, आखिरी गेंद पर छीन ली जीत

MI vs DCW 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को हराकर वुमेंस प्रीमियर लीग में जीत से शुरुआत की. दिल्ली को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन की जरूरत थी. रोमांचक मैच में अरुंधती रेड्डी ने आखिरी गेंद पर दो रन लेकर दिल्ली को यादगार जीत दिलाई.