WPL 2025 Prize Money: डब्ल्यूपीएल फाइनल 2025 में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया. फाइनल में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 150 रन का लक्ष्य दिया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस पर पैसों की बरसात हो गई.